कोटा | काेटा शहर के बच्चाें के लिए अच्छी खबर है कि दैनिक भास्कर समर वेकेशन में एवेंजर्स एंड गेम मूवी दिखाएगा। 5 से 15 साल के बच्चाें के लिए फिल्म देखने का सुनहरा अवसर है। यह फिल्म आहलूवालिया ग्रेट माॅल में दिखाई जाएगी।फिल्म ने पूरे विश्व में धूम मचाई हुई है अाैर शहर में भी तीन िदन में अभी तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन करीब 65 लाख से अधिक हुअा है। यह एवेंजर्स सीरीज का अंतिम पार्ट है अाैर यह फिल्म अाने से पहले ही बच्चाें के सिर पर चढ़ी हुई है। इसलिए दैनिक भास्कर शहर के बच्चाें काे मुफ्त में फिल्म दिखा रहा है।दैनिक भास्कर में एक फाॅरमेट प्रकाशित किया जाएगा। इसमें कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। सही उत्तर देकर उस फाॅरमेट काे दैनिक भास्कर कार्यालय में जमा करवाना हाेगा। इसके बाद फिल्म के टिकट प्राप्त किए जा सकते हैं। फाॅरमेट के साथ जन्म प्रमाण पत्र की काॅपी लगाना अावश्यक लगाना अावश्यक है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 9928648896
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 03:22 UTC