Hindi NewsLocalRajasthanJaipurGovernment Bid Farmers Should Use Single Super Phosphateप्रदेश में डीएपी की कमी: सरकार बाेली- सिंगल सुपर फाॅस्फेट इस्तेमाल करें किसानजयपुर 2 दिन पहलेकॉपी लिंकरबी बुआई के पीक सीजन में प्रदेश में रसायनिक खाद डीएपी की किल्लत गहराने लगी है। खाद आपूर्ति को लेकर किसान हंगामा कर रहे हैं। ऐसे में सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि विकल्प के तौर पर सिंगल सुपर फाॅस्फेट (एसएसपी) एवं एनपीके का उपयोग करने की अपील की है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि हमारे देश में डीएपी उर्वरक की आपूर्ति विदेशी आयात पर निर्भर है।इस साल आयात कम होने से पूरे देश में ही डीएपी की मांग एवं आपूर्ति में अंतर बढ़ गया है, जिससे अन्य राज्यों के साथ ही राजस्थान भी प्रभावित हुआ है। केन्द्र सरकार ने राज्य में इस साल अप्रैल से सितम्बर के दौरान 4.50 लाख मीट्रिक टन मांग के विरुद्ध 3.07 लाख मीट्रिक टन डीएपी ही आपूर्ति की।साथ ही अक्टूबर महीने में 1.50 लाख मीट्रिक टन मांग के विरुद्ध 68 हजार मीट्रिक टन डीएपी स्वीकृत की है। इससे राज्य में डीएपी की कमी हो गई है। राज्य सरकार डीएपी की आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar October 11, 2021 00:43 UTC