प्रदूषण की कहर: बारिश के बाद एयर पाॅल्यूशन भी कम होने की उम्मीद, एक्यूआई 155 प्वाइंट पर पहुंचा - News Summed Up

प्रदूषण की कहर: बारिश के बाद एयर पाॅल्यूशन भी कम होने की उम्मीद, एक्यूआई 155 प्वाइंट पर पहुंचा


Hindi NewsLocalChandigarhAir Pollution Expected To Decrease After Rain, AQI Reaches 155 PointAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपप्रदूषण की कहर: बारिश के बाद एयर पाॅल्यूशन भी कम होने की उम्मीद, एक्यूआई 155 प्वाइंट पर पहुंचाचंडीगढ़ 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकरॉक गार्डन में रविवार को पेरेंट्स के साथ खेलते बच्चे। दिन में धूप खिली होने के कारण बच्चों ने खूब मस्ती की। हालांकि शाम को बारिश हो गई।241 पॉइंट तक पहुंच गया था एक्यूआई, इस हफ्ते माॅडरेट से पूअर कैटेगरी तक ही रहाचंडीगढ़ में हर साल सर्दियों के दौरान खासतौर से एयर पाॅल्यूशन का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि इस बार अभी तक स्थिति पिछले सालों के मुकाबले ठीक थी। लेकिन इस हफ्ते चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स माॅडरेट से पूअर कैटेगरी तक रहा।अब रविवार को बारिश के बाद एयर पाॅल्यूशन भी कम होने की उम्मीद है क्योंकि इससे हवा में छोटे कण खत्म होंगे। रविवार को चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 155 प्वाइंट रिकाॅर्ड किया गया। इसी हफ्ते मंगलवार के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 241 प्वाइंट तक पहुंच गया।इस साल का ये पहला ऐसा दिन था जिस दिन सुबह से ही एयर क्वालिटी पूअर कैटेगरी यानि 200 से ऊपर रिकाॅर्ड की गई। चंडीगढ़ में अब सेंट्रल पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड एयर पाॅल्यूशन को लेकर सोर्स लेवल स्टडी करवाएगा। इसको लेकर पूरे देश में 25 शहरों की लिस्ट बनी है।जहां पर पिछले 5.6 वर्षों से लगातार एयर पाॅल्यूशन तय सीमा से ज्यादा रिकाॅर्ड किया जा रहा था और यहां पर सीपीसीबी की तरफ से ही ये सोर्स लेवल स्टडी एयर पाॅल्यूशन के कारणों को जानने के लिए करवाई जाएगी। इसमें चंडीगढ़ का भी नाम शामिल है।चंडीगढ़ को अगले पांच वर्षों में एयर पाॅल्यूशन 20.30 फीसदी तक कम करने को लेकर टारगेट दिया गया है। इससे पहले जब देश में सबसे ज्यादा पाॅल्यूशन वाले शहरों की लिस्ट केंद्र सरकार ने तैयार की थी तो इसमें चंडीगढ़ का नाम भी शामिल था। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से लगातार यहां पर भी एयर पाॅल्यूशन का लेवल तय सीमा से ज्यादा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 22:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */