Horoscope Today, आज का राशिफल 28 दिसंबर दिन सोमवार को सितारों की चाल बता रही है कि आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष राशि में दिन रात संचार करेंगे और कल बुध की राशि मिथुन में पहुंच जाएंगे जिससे वृष राशि में चल रहा ग्रहण योग आज दिन रात प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही आज मकर राशि में चल रहे गुरु की चंद्रमा पर शुभ दृष्टि भी रहेगी। इस स्थिति में सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं किस्मत के सितारे…. सप्ताह के पहले दिन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में क्षमताओं में सुधार आएगा और नए अवसर की प्राप्ति होगी। ससुराल से संबंधों में सुधार आएगा और उनके सहयोग से जमीन-जायदाद की समस्या खत्म होगी। व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन आगे चलकर आपको लाभ देंगे। घर के रख-रखाव पर कुछ धन खर्च हो सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थितियां कुछ तनावप्रद रहेंगी। सायंकाल के समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
Source: Navbharat Times December 27, 2020 21:56 UTC