प्रचार / प्रियंका ने कहा- जब पंजाब आजादी के लिए लड़ रहा था, संघ के लोग अंग्रेजों की चमचागिरी कर रहे थे - News Summed Up

प्रचार / प्रियंका ने कहा- जब पंजाब आजादी के लिए लड़ रहा था, संघ के लोग अंग्रेजों की चमचागिरी कर रहे थे


Dainik Bhaskar May 14, 2019, 06:26 PM ISTबठिंडा में प्रियंका ने कहा- यहां आकर खुशी हुई, मेरा घरवाला भी पंजाबी हैकांग्रेस महासचिव ने कहा- एनडीए के राज में 5 साल में 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कीपंजाब के बठिंडा में प्रचार करने पहुंचीं थीं प्रियंका, राज्य की सभी 13 सीटों पर 19 मई को मतदानबठिंडा. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के प्रचार करने पंजाब पहुंचीं। यहां उन्होंने बठिंडा में जनसभा में आरएसएस और एनडीए सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा- जब पूरा पंजाब देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए लड़ रहा था, उस वक्त आरएसएस (संघ) के लोग ब्रिटिश सरकार की चमचागिरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ के लोग कभी आजादी के आंदोलन में नहीं लड़े।इससे पहले प्रियंका ने पंजाबी में भाषण की शुरुआत की। कहा- यहां आकर बहुत खुशी हुई। मेरा घरवाला पंजाबी है, हर मुसीबत दा सामना ओहनां ने मुस्करांदे हाेए कीता (हर मुसीबत का सामना उन्होंने मुस्कुराते हुए किया)।'पीएम की सच्चाई देश की जनता के राडार पर आ चुकी है'प्रियंका ने कहा, 'सुना है कि कल इसी मैदान में प्रधानमंत्री जी की जनसभा हुई थी। ये भी सुना कि उनके झूठ के सिलसिले का जवाब बठिंडा के आसमान ने दे दिया। क्योंकि चाहे आंधी हो, तूफान हो, चाहे मौसम क्लाउडी हो, लेकिन इनकी सच्चाई अब देश की जनता के राडार पर आ चुकी है।''2014 में किया गया एक भी वादा मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया। न किसी के खाते में 15 लाख रुपए आए, न किसानों की आय दोगुनी हुई और न 2 करोड़ रोजगार हर साल पैदा हुए। इसके विपरित 5 करोड़ रोजगार घट और गए।'नोटबंदी और किसानों के मुद्दे को लेकर मोदी पर साधा निशानाप्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी की नीति से 50 लाख रोजगार घटे, इनके शासन में 24 लाख रोजगार खाली पड़े हैं। कर्जमाफी पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि देशभर में घूमते हुए जो किसान मुझे मिलता है, वे पीड़ा में डूबे हैं। कर्ज की वजह से 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की। देशभर से जब किसान पैदल दिल्ली आया, तो प्रधानमंत्री ने अपने बंगले से निकलकर उनके लिए 5 मिनट भी नहीं निकाले।प्रियंका का हिमाचल दौरा हुआ रद्दकांग्रेस महासचिव ने मंगलवार को पठानकोट में रोड शो भी किया। हालांकि, खराब मौसम के चलते उनका हिमाचल का दौरा रद्द हो गया। उन्हें मंगलवार को मंडी के सुंदरनगर में जनसभा करनी थी।केंद्रीय मंत्री हरसिमरत से कांग्रेस प्रत्याशी का मुकाबलाप्रियंका बठिंडा में पार्टी के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वंडिंग के पक्ष में रैली को संबोधित करने आईं थी। वंडिंग मौजूदा वक्त में मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा से विधायक हैं और उनका मुकाबला भाजपा-अकाली दल उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर से है। आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक बलजिंदर कौर को टिकट दिया है।रॉबर्ट के पिता राजेंद्र वाड्रा एक पंजाबी हिंदू थेप्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा पंजाबी हिंदू थे। उनका पीतल के बर्तनों का छोटा-मोटा कारोबार था, जो बाद में बढ़ गया। मूल रूप से वाड्रा परिवार पाकिस्तान के सियालकोट से है, भारत विभाजन के समय राजेंद्र वाड्रा के पिता भारत आकर बस गए। बाद में कारोबार के सिलसिले से राजेंद्र वाड्रा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शिफ्ट हो गए। वहीं पर 18 अप्रैल 1969 को रॉबर्ट वाड्रा का जन्म हुआ था।


Source: Dainik Bhaskar May 14, 2019 11:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */