पॉलिटिकल गेम प्लान: डूंगरपुर में कांग्रेस से हाथ मिलाने पर बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह बाेले- जनहित के लिए एक हुए दोनों दल - News Summed Up

पॉलिटिकल गेम प्लान: डूंगरपुर में कांग्रेस से हाथ मिलाने पर बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह बाेले- जनहित के लिए एक हुए दोनों दल


Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurBJP In charge Arun Singh Targeted The Opposition, Said Along With The Farmers, Anti national Forces Were Also Involved In The DharnaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपॉलिटिकल गेम प्लान: डूंगरपुर में कांग्रेस से हाथ मिलाने पर बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह बाेले- जनहित के लिए एक हुए दोनों दलउदयपुर 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकउदयपुर संभाग के नेताओं की बैठक लेते हैं राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह।भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रभारी बनने के बाद राज्यसभा सांसद अरुण सिंह मंगलवार को पहली बार उदयपुर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अरुण सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं पटेल सर्कल स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मेवाड़ के पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सिंह ने उदयपुर और मेवाड़ में चल रहे विकास कार्यों के साथ ही हाल ही में हुए पंचायत और नगर निकाय चुनाव पर चर्चा की। और पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति आगे बढ़ाने की सलाह भी दी। इस दौरान अरुण सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए किसान आंदोलन समेत प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुद्दे पर अपनी बात रखी।जनहित में एक हुए कांग्रेस और भाजपाहाल ही में हुए चुनाव के दौरान डूंगरपुर में बीजेपी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। बीजेपी राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने इस गठबंधन को सही बताया है। सिंह ने कहा कि जनता के हित में दोनों पार्टी एक हुई है। और कांग्रेस ने बीजेपी का समर्थन किया है। सिंह यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं। लोकसभा में भी कांग्रेस पार्टी और अन्य दल देशहित के फैसलों में बीजेपी का साथ दें।दिल्ली में किसानों के साथ धरने में बैठी देश विरोधी ताकतेंराज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि दिल्ली में किसानों के धरने में किसानों के साथ कई देश विरोधी ताकतें भी बैठी हुई है। वह लोग देश को बांटना चाहते हैं और किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। सिंह यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य इस आंदोलन को दूसरा रूप देने में जुटे हैं और किसानों को भ्रमित कर रहे हैं।कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर साधा निशानाराजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने उदयपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता किसानों को बरगला रहे हैं। और जनता में गलत संदेश देने का काम कर रहे हैं लेकिन जनता अब कांग्रेस पार्टी की बातों में आने वाली नहीं है। वहीं इस दौरान सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी लिखी हुई बातों को बोलने का काम करते हैं जबकि उन्हें जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं।बैठक में डूंगरपुर जिले की जानकारी देते डूंगरपुर प्रभारी जिनेंद्र शास्त्री।रसोई गैस के दाम आज बढ़े हैं तो कल कम भी होंगेबीजेपी के राज्यसभा सांसद और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने बढ़ते रसोई गैस के दामों को लेकर भी अपनी बात रखी। अरुण सिंह ने कहा कि रसोई गैस गरीबों को आज भी रियायती दर पर ही उपलब्ध हो रहा है। वही मध्यमवर्ग को बढ़े दामों पर रसोई गैस मिलने के सवाल पर सिंह ने कहा कि दाम आज बड़े हैं कल कम भी होंगे।


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */