अफवाह के बाद मचा रेलवे में हड़कंप: RPF के हेल्पलाइन नंबर पर मिली थी श्रीधाम एक्सप्रेस में विस्फोटक की सूचना, पौने 3 घंटे चला गहन सर्च - News Summed Up

अफवाह के बाद मचा रेलवे में हड़कंप: RPF के हेल्पलाइन नंबर पर मिली थी श्रीधाम एक्सप्रेस में विस्फोटक की सूचना, पौने 3 घंटे चला गहन सर्च


Hindi NewsLocalHaryanaShridham Express Train Checking At Old Faridabad Railway Station Due To Information Of BombAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपअफवाह के बाद मचा रेलवे में हड़कंप: RPF के हेल्पलाइन नंबर पर मिली थी श्रीधाम एक्सप्रेस में विस्फोटक की सूचना, पौने 3 घंटे चला गहन सर्चहजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उतारे गए यात्री।जरत निजामुद्दीन जंक्शन से दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर ट्रेन नंबर 02173 जबलपुर के लिए चलती है1 घंटे बाद इसका पहला स्टॉपेज मथुरा का होता है, लेकिन इससे पहले ही ट्रेन में बम की सूचना मिली(भोला पांडेय). भारतीय रेलवे में मंगलवार को अचानक हड़कंप मंच गया। बताया जाता है कि RPF के हेल्पलाइन नंबर पर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इसे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रोककर करीब पौने 3 घंटे का गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। RPF, GRP और बम डिस्पोजल स्कवायड की टीमें ट्रेन की जांच में जुटी थी। जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो यात्रियों को दोबारा से ट्रेन में बिठाकर इसे आगे को रवाना कर दिया गया।बता दें कि हजरत निजामुद्दीन जंक्शन से दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर ट्रेन नंबर 02173 जबलपुर के लिए चलती है। करीब 1 घंटे बाद इसका पहला स्टॉपेज मथुरा का होता है, लेकिन इससे पहले ही ट्रेन में बम की सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार किसी ने RPF के हेल्पलाइन नंबर 182 पर ट्रेन में विस्फोटक पदार्थ रखे जाने की सूचना दी।RPF, GRP और बम डिस्पोजल स्कवायड की टीमें ट्रेन की जांच में जुटी हैं।RPF के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली के करोल बाग का अंशु दोपहर करीब 2 बजे अपने दोस्तों को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस में बिठाकर घर जा रहा था। अचानक स्टेशन परिसर के बाहर उसने दो लोगों को बात करते हुए सुना कि काम हो गया है। श्रीधाम एक्सप्रेस में लाल बैग में बम रख दिया है, जो वक्त आने पर फट जाएगा। उसने कुछ दूर हटकर RPF हेल्पलाइन पर फोन कर दिया।सूचना मिलने पर आनन-फानन में सूचना ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को दी गई। RPF और GRP को अलर्ट कर दिया गया। RPF ने इसकी सूचना डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड को देकर उन्हें भी बुला लिया। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन की एंटी बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड आदि की मदद से चेकिंग शुरू की गई। करीब पौने 3 घंटे की कड़े सर्च के बाद जब ट्रेन की सभी 22 बोगियों में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली तो ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान की मैनुअल चेकिग शुरू की गई।इसकी पुष्टि करते हुए RPF प्रभारी श्वेत कमल ने बताया कि ट्रेन 2 बजक 34 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर 3 पर आई थी। सभी यात्रियों को उतारकर पूरी ट्रेन की विधिवत जांच कराई गई। इसके बाद यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। फिर उन्हें वापस ट्रेन में बिठाकर 5 बजकर 19 मिनट पर जबलपुर के लिए रवाना कर दिया गया।अब RPF अंशु से दोनों संदिग्धों का हुलिया पूछकर स्कैच बनवाने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है क‌ि स्कैच के साथ-साथ निजामुद्दीन स्टेशन के बाहर लगे CCTV कैमरे को खंगाले जा रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 10:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */