प्रयागराज (ब्यूरो)। ब्यूटी कांटेस्ट की तैयारी करने वाली पीडि़ता कैंट एरिया की रहने वाली है। बताते हैं कि उसके द्वारा 2018 में जिम खोला गया था। पुलिस की मानें तो इसी दरम्यान कवि अहमद उसके संपर्क में आया। पीडि़ता द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर उसे लखनऊ ले गया। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, उसकी अश्लील वीडियो बनाया और तस्वीरें भी ले लिया। इसके बाद इन तस्वीरों व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। धमकी से डरी सहमी पीडि़ता से रेप करता रहा। आरोप यह भी है कि 12 सितंबर की शाम सिविल लाइंस स्थित एक मॉल के पास आरोपित द्वारा उसकी पिटाई भी की गई। कहना तो यह भी था कि पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल और चेन तक छीन लिया। इस घटना के बाद हिम्मत कर युवती द्वारा आरोपित कवि अहमद के खिलाफ तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी गई। मामले में मुकदमा दर्जकर पुलिस विवेचना में जुट गई। पुलिस की मानें तो विवेचना के दौरान युवती के आरोप साबित पाए गए। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा केस में चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई है।मामले की जांच कर रहे विवेचक की रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। विवेचना के दौरान कई तथ्य ऐसे प्रकाश में आए जो आरोपों को बल दे रहे थे।संतोष सिंह, सीओ सिविल लाइंस
Source: Dainik Jagran January 10, 2022 19:13 UTC