{"_id":"618d4c208c81d44e5620297e","slug":"former-tourism-minister-offered-arghya-to-lord-bhaskar-ghazipur-news-vns622043546","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पर्यटन मंत्री ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}पूर्व पर्यटन मंत्री ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्यवाराणसी ब्यूरोUpdated Thu, 11 Nov 2021 10:30 PM IST Updated Thu, 11 Nov 2021 10:30 PM ISTविज्ञापनख़बर सुनेंख़बर सुनेंतहसील क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों, तालाब और नहरों पर लोक आस्था का महापर्व छठ बृहस्पतिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परेमन शाह पोखरा पर छठ पूजा समिति की ओर से तालाब के चारों तरफ रंगीन लाइट और चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। भोर में घाट पर प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने परिवार के लोगों के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन करते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इससे पूर्व उन्होंने व्रती महिलाओं और आम जन से मुलाकात करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। बच्चों ने उड़ने वाले गुब्बारों और पटाखे फोड़ते हुए मनोरंजन किया। युवतियों ने जमकर सेल्फी ली। हर कोई इस मनोरम छटा को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। क्षेत्र के मिश्रवलिया, मनिया, गोड़सरा, बकसड़ा, देवकली, भदौरा आदि गांव में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया।
Source: Dainik Bhaskar November 11, 2021 17:00 UTC