पूर्व इसरो चेयरमैन किरण कुमार को सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान - News Summed Up

पूर्व इसरो चेयरमैन किरण कुमार को सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान


नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन एएस किरण कुमार को फ्रांस ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी एल ऑर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर' दिया है। किरण कुमार को यह पुरस्कार दोनों देशों के अंतरिक्ष सहयोग में विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है।फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जीगलर एएस किरण कुमार को यह सम्मान अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम में फ्रांस की स्पेस एजेंसी के चेयरमैन जीन येस ली गाल इस समारोह में मौजूद रहेंगे।राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से जारी बयान में भारत और फ्रांस का अंतरिक्ष सहयोग कार्यक्रम आगे बढ़ाने के लिए किरण कुमार की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।कुमार 2015 से 2018 तक इसरो के चेयरमैन रहे थे। इससे पहले उन्होंने देश की अंतरिक्ष अनुसंधान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वह दोनों देशों के रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख लोगों में थे।Posted By: Bhupendra Singh


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 20:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */