पुलिस की कार्रवाई: पंडित समेत दो को मारी थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार - News Summed Up

पुलिस की कार्रवाई: पंडित समेत दो को मारी थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार


Hindi NewsLocalDelhi ncrTwo Including Pandit Were Shot, Two Accused ArrestedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपुलिस की कार्रवाई: पंडित समेत दो को मारी थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तारनई दिल्ली 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकडाबडी क्षेत्र में श्मशान घाट के एक पंडित समेत दो लोगों को गोली मारने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 35 साल के मधेश उर्फ मधु और 30 साल के विजय स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई थी।पुलिस ने इस केस में कट्टू उर्फ सागर और अंकित को अरेस्ट किया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया छह नवंबर को तिहाड़ श्मशान घाट के पंडित और उनके एक साथी को बदमाशों ने गोली मार दी थी।। घायलों ने बताया जान से मारने के लिए दोनों पर गोलियां चलाई गई थी।पीसीआर ने उन्हें माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती करवाया। इनके बयान हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। पीड़ित ने बताया गोली चलाने वाला आरोपी सागर शकूरपुर का रहने वाला है, जांच के दौरान दोनों आरोपी अरेस्ट कर लिए गए।


Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 00:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */