दैनिक जागरण के फेस्टिवल शॉपिग कार्निवाल में पांच लोगों ने जीते ईनाम - News Summed Up

दैनिक जागरण के फेस्टिवल शॉपिग कार्निवाल में पांच लोगों ने जीते ईनाम


जासं, रांची : दैनिक जागरण के फेस्टिवल शॉपिग कार्निवाल के तीसरे ड्रॉ में पांच लोगों ने ईनाम जीते। इस त्योहार कार्निवाल में शामिल दुकानों में खरीदारी करने पर उपहारों की बारिश हो रही है। सोमवार को पांच लोगों ने ईनाम जीते। 18 नवंबर तक आपकी छोटी खरीदारी भी बड़ा उपहार दिला सकती है। इस दौरान मोटरसाइकिल समेत कई उपहार ग्राहक जीत सकते हैं। इसके अलावा प्रति सप्ताह लकी ड्रॉ के तहत आकर्षक उपहार मिलेंगे। इसके लिए आपको प्रेमसंस मोटर्स, एएम इंटरप्राइजेज, हिना टायर, डीपी ज्वेलर्स, श्री दुर्गा सेल्स, टीबी जेड, स्मिता प्रिया, जावेद हबीब, ऊल हाउस, रौनक बजाज, शापर मार्ट, श्री गजानंद ज्वेलर्स, जयपुर रत्न मंदिर, श्रीवास मोटर्स, गिरिजा सर्जिकल क्लिनिक, माइक्रो टेक्नोलाजी, सहित 23 दुकानों से खरीदारी करने पर दैनिक जागरण के पाठकों को उपहार मिलेगा।दैनिक जागरण के फेस्टिवल शॉपिग कार्निवाल के तहत सोमवार को तीसरा लकी ड्रा निकला। इस कार्निवाल के मुख्य प्रायोजक टाफकान और अलौकिक हैं। दैनिक जागरण शहर के विभिन्न ब्रांडेड और भरोसेमंद प्रतिष्ठानों के साथ मिलकर त्योहारी सीजन में जागरण शॉपिग कार्निवाल का आयोजन कर रहा है। दशहरा से लेकर छठ तक कार्निवाल में शामिल प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने पर ग्राहकों को इस प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। कूपन पर आधारित इस प्रतियोगिता में ग्राहकों को संबंधित प्रतिष्ठानों से तीन सौ रुपये से अधिक की खरीदारी पर प्रतिष्ठान द्वारा जारी किए गए कूपन पर अपना नाम पता भर कर वहीं ड्रॉप बाक्स में डाल देना है। इससे हर सप्ताह इन कूपनों पर ड्रॉ किया जाएगा और 20 लकी ग्राहक चुने जाएंगे। इसमें जीतने वालों के नाम दैनिक जागरण में प्रकाशित कर उन्हें आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इन्हें दैनिक जागरण रांची के कार्यालय से फोन करके सूचना भी दी जाएगी। विजेताओं के नामअभिजीत कुमार- शापर्स मार्ट, लवली बारला-शापर्स मार्ट, विकास मिश्रा-जयपुर रत्न मंदिर, संस्कार सिह-जयपुर रत्न मंदिर, सौरव टेटे- शापर्स मार्ट।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 17, 2020 00:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */