पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की, रूसी सेना को हमले रोकने का दिया आदेश - News Summed Up

पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की, रूसी सेना को हमले रोकने का दिया आदेश


एएफपी, मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर की छुट्टियों के दौरान यूक्रेन के साथ अस्थायी युद्धविराम की घोषणा कर दी। क्रेमलिन के अनुसार, यह युद्धविराम 11 अप्रैल शाम 4 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर 12 अप्रैल 2026 की आधी रात तक चलेगा।क्रेमलिन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने जनरल स्टाफ को सभी दिशाओं में युद्ध अभियानों को रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही, रूसी सैनिकों को किसी भी संभावित उकसावे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है। बयान में उम्मीद जताई गई कि यूक्रेनी पक्ष भी रूस के इस कदम का अनुसरण करेगा।यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में अमेरिका के माध्यम से ईस्टर के दौरान शत्रुता में विराम का प्रस्ताव भेजा था। जेलेंस्की ने कहा था कि वे ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को रोकने के लिए तैयार हैं, लेकिन रूस की ओर से अब तक सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।ऑर्थोडॉक्स ईस्टर इस साल 12 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा, जिसे रूस और यूक्रेन दोनों में प्रमुख धार्मिक पर्व माना जाता है। पिछले वर्ष भी पुतिन ने इसी तरह का एकतरफा युद्धविराम घोषित किया था, हालांकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगाया था।


Source: Dainik Jagran April 10, 2026 15:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */