खास बातें पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना. कहा- किसी ने नहीं सोचा था कांग्रेस नेता को मिलेगी सजा सिख दंगों में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजाप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1984 सिख विरोधी दंगों में इंसाफ में देरी को रेखांकित करते हुए मंगलवार को कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि कांग्रेस नेता को मामले में दोषी ठहराया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘चार साल पहले, किसी ने सोचा भी नहीं था कि 1984 के सिख नरसंहार मामले में कांग्रेस नेता को सजा मिलेगी और उन्हें (पीड़ितों को) इंसाफ मिलेगा.' ‘रिपब्लिक सम्मिट' में मोदी ने राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के हाल ही में सुनाए फैसले को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. चार साल पहले किसी ने यह नहीं सोचा था कि एक दिन अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर भ्रष्टाचार मामले का मुख्य आरोपी क्रिश्चियन मिशेल भारत में होगा.
Source: NDTV December 18, 2018 08:39 UTC