घायलों की गंभीर हालत देखते हुए सभी को पटना रेफर कर दिया गया हैसभी लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने के बाद पिकअप से वापस घर लौट रहे थेDainik Bhaskar Dec 18, 2018, 02:17 PM ISTमुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर ओपी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोगप्राप्त जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार 10 लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाइवे 86 पर ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने सभी को पीएमसीएच(पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल) रेफर कर दिया है।ट्रक ड्राइवर मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिसपुलिस ने बताया कि सभी ऑर्केस्ट्रा में काम करते हैं। घायलों में 4 की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 4 लड़कियां दूसरे राज्य की रहने वाली हैं। मुजफ्फरपुर में रहकर वे काम करती थीं। चारों के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 08:37 UTC