IND vs AUS: पर्थ में इशांत से भिड़े जडेजा, साथी खिलाड़ियों ने किया बीच बचाव, VIDEOनई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 146 रन से हार का सामना करना पड़ा, इस हार के बाद से टीम इंडिया की आलोचना हो रही है लेकिन विराट कोहली शायद हार से ज्यादा किसी और से परेशान हो सकते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और स्पिनर रवींद्र जडेजा आपस में भिड़ते दिख रहे हैं।इस दौरान दोनों एक-दूसरे से खासा नाराज और गुस्से में नजर आ रहे थे। दोनों इशारों से बातचीत कर रहे थे और दोनों खिलाड़ियों को देखकर साफ लग रहा था कि दोनों किसी बात लेकर उलझ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की तरफ उंगली दिखाते हुए आपस में उलझ रहे हैं।ये वीडियो पर्थ टेस्ट मैच के चौथे दिन का है, इस वीडियो में इशांत और जडेजा के बीच बहस होती दिखाई दे रही। इस वीडियो में दोनों ही खिलाड़ियों की आवाज ना आने की वजह से मामला क्या है ये स्पष्ट नहीं हो पाया। वैसे कहा ये जा रहा है कि जडेजा मैदान पर फील्डिंग विकल्प के रूप में पहुंचे थे, इस दौरान उनकी इशांत से किसी बात पर बहस हो गई। इन दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही, इसके बाद इन दोनों को उलझता देख मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव बीच बचाव करने उतरे और उन दोनों को अलग किया।दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टेके घुटनेभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 146 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारत की दूसरी पारी केवल 140 रन पर ही सिमट गई।दूसरी पारी में भारत के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया, नहीं ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शुरू से ही भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर के रखा। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लियोन और स्टार्क ने 3-3 विकेट लिए। इस मैच में 8 विकेट लेने वाले लियोन मैन ऑफ द मैच बने।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Lakshya Sharma
Source: Dainik Jagran December 18, 2018 08:34 UTC