ईरान ने अमेरिकी पायलट का पता बताने वाले को ईनाम देने का भी ऐलान कर दिया. हालांकि, ये साफ नहीं है कि इन 5 मरने वाले लोगों में सभी कमांडो अमेरिका के ही हैं या इनमें ईरान के भी कमांडो हैं. कैसे हुआ अमेरिका को नुकसानट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने पायलट को बचाने के लिए "दुनिया के सबसे घातक हथियारों" से लैस दर्जनों विमान भेजे. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों विशेष अभियान दल के जवान बचाव कार्य में शामिल थे, जो पायलट को बचाने के लिए ईरान के भीतरी इलाके में गए थे. शायद इसी में अमेरिका को नुकसान हुआ है, मगर अमेरिकी कमांडो अपने पायलट को बचाने में कामयाब हो गए.
Source: NDTV April 05, 2026 22:16 UTC