पाबंदियां धीरे-धीरे अनलॉक होंगी, मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोनावायरस का संकट अभी टला नहीं, जरा-सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है - Dainik Bhaskar - News Summed Up

पाबंदियां धीरे-धीरे अनलॉक होंगी, मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोनावायरस का संकट अभी टला नहीं, जरा-सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है - Dainik Bhaskar


रेड और ग्रीन जोन भी खत्म कर दिए गए, व्यावसायिक गतिविधियों को पटरी लाने के लिए कई पाबंदियों को धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहाभोपाल, इंदौर, उज्जैन में नगर निगम सीमा के भीतर निजी और सरकारी दफ्तर (कंटेनमेंट को छोड़कर) 50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगेदैनिक भास्कर Jun 01, 2020, 01:12 PM ISTभोपाल. प्रदेश में लॉकडाउन फेज-5 की शुरुआत आज से हो गई है। ये लॉकडाउन के 4 दौर से अलग है। अब ये सिर्फ कंटेनमेंट एरिया में ही लागू रहेगा। रेड और ग्रीन जोन भी खत्म कर दिए गए हैं। व्यावसायिक गतिविधियों को पटरी लाने के लिए कई पाबंदियों को धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है। कंटेनमेंट क्षेत्र में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में नगर निगम सीमा के भीतर निजी और सरकारी दफ्तर (कंटेनमेंट को छोड़कर) 50%, जबकि शेष प्रदेश में 100% कर्मचारियों के साथ खुल सकेंगे।कर्मचारियों के भोजन के अवकाश का समय अलग-अलग होगा। सार्वजनिक बसें इंदौर, उज्जैन, भोपाल को छोड़कर बाकी संभागों में 50% क्षमता के साथ चलेंगी। अंतरराज्यीय बस संचालन पर फैसला 7 जून के बाद होगा। 65 साल से अधिक उम्र के लोग, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे बिना स्वास्थ्य कारण के बाहर नहीं निकलेंगे।(मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोनावायरस का संकट अभी टला नहीं है। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए सावधानी रखना और पहले से बनाए गए नियमों का पालन करना जरूरी है।)यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगारेलवे सोमवार से स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए कम से कम डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा। हालांकि, जो यात्री ट्रेन की रवानगी से 10 मिनट पहले भी पहुंचते हैं, उन्हें अपनी थर्मल स्क्रीनिंग का प्रमाण दिखाना पड़ेगा। इसके बाद वे भी यात्रा कर सकेंगे। रेल अधिकारियों का कहना है कि आखिरी समय पर पहुंचने वाले यात्रियों के कारण भागदौड़ मच सकती है और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में समस्या आ सकती है। यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए रेलवे ने डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचने का समय निर्धारित किया है।भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से सोमवार रात शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना होगी। रविवार रात को जीआरपी के जवानों को स्टेशन की व्यवस्था संभालने की रिहर्सल कराई गई।2 महीने के इंतजार के बाद हबीबगंज स्टेशन पहुंची जबलपुर जन शताब्दी एक्सप्रेससोमवार (1 जून) से ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो गया। भोपाल में पहली ट्रेन जबलपुर से वाया इटारसी जनशताब्दी एक्सप्रेस हबीबगंज स्टेशन पहुंची। जबलपुर और आसपास फंसे लोग दो महीने बाद अपने घर पहुंचे। ट्रेन सुबह 11 बजे 456 यात्रियों को लेकर निर्धारित समय पर पहुंची। लोगों के चेहरे पर घर लौटने की खुशी थी। लेकिन, चिंता इस बात की थी कि वह घर कैसे पहुंचेंगे। चूंकि, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से बंद हैं और 42 डिग्री के तापमान में वह पैदल घर कैसे जा पाएंगे।प्रदेश से बाहर जाने के लिए ई-पास लगेगाकेंद्र की गाइडलाइन के अनुसार, भोपाल में पहले की तरह बाजार सुबह 7 बजे खुलेंगे और शाम 7 बजे बंद हो जाएंगे। हालांकि, आवाजाही रात 9 बजे तक रह सकेगी। उधर, भोपाल के रहवासी मध्यप्रदेश के किसी भी जिले में बिना ई-पास के यात्रा कर सकेंगे। प्रदेश से बाहर जाने के लिए पोर्टल mapit.gov.in/covid-19/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।रेस्टोरेंट, होटल सब खुल जाएंगे : कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर 8 जून से धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल खुल जाएंगे। लेकिन, पूरे प्रदेश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर 8 जून से धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल खुल जाएंगे। लेकिन, पूरे प्रदेश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। स्कूल-कॉलेज पर फैसला जुलाई में : 12वीं की परीक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि खोलने का फैसला सभी पक्षों की राय के बाद जुलाई में लिया जाएगा।12वीं की परीक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि खोलने का फैसला सभी पक्षों की राय के बाद जुलाई में लिया जाएगा। इन पर प्रतिबंध जारी : सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, सभा कक्ष, मैरिज गार्डन, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियां।अभी ये काम नहीं होंगेलोग सुबह की सैर नहीं जा सकेंगे।चाय-नाश्ते की दुकानें अभी अगले आदेश तक नहीं खुलेंगी।मैरिज गार्डन, होटल, धर्मशाला अधिग्रहण से मुक्त तो कर दिए गए हैं पर इनमें कोई गतिविधि शुरू नहीं होगी।हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सेंटर्स का संचालन नहीं होगा। इस संबंध में जल्द गाइडलाइन जारी की जाएगी।जिन बाजार को क्लस्टर वाइज खोलने की अनुमति दी गई है वहां अभी वही व्यवस्था लागू रहेगी। आगे का फैसला राज्य शासन के स्तर पर गाइडलाइन जारी होने के बाद होगा।रेड जोन अथवा ग्रीन जोन से भोपाल आए किसी भी व्यक्ति को अब 14 दिन क्वारैंटाइन रहने का निर्णय स्वास्थ विभाग की गाइडलाइन जारी होने के बाद लिया जाएगा।राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से सड़कों पर भीड़ नजर आ रही है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस सख्ती दिखा रही है।प्रदेश में सबसे ज्यादा इंदौर में 3486 केसरविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 198 मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या 8089 हो गई। राज्य में 4842 लोग ठीक हो चुके हैं और 2897 एक्टिव केस हैं। मृतकों की संख्या 350 पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 398 लोग स्वस्थ हुए। इंदौर में सबसे ज्यादा 55 केस मिले। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3486 हो गई। अभी तक 132 लोगों की मौत हुई है। 176 लोग स्वस्थ हुए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1951 हो गई। अब एक्टिव केस की संख्या 1403 है। रविवार को भोपाल में कोरोना के 45 केस मिले थे। यहां एक्टिव केस 447 हैं। उज्जै


Source: Dainik Bhaskar June 01, 2020 04:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */