pic.twitter.com/RKNJM8wrf7 — ANI (@ANI) June 12, 2019इससे पहले, एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया था कि इमरान खान सरकार ने बिश्केक जाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुज़रने की अनुमति देने के भारत सरकार के अनुरोध को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है. अधिकारी ने कहा था कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारत सरकार को फैसले से अवगत करा दिया जाएगा. पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा था कि नागर विमानन प्राधिकरण को भी निर्देश दिया जाएगा कि वह एयरमेन को सूचित कर दे. साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आशा है कि भारत शांति वार्ता करने की उसकी पेशकश स्वीकार करेगा. तब से उसने कुल 11 में से केवल दो वायुमार्ग खोले हैं और दोनों दक्षिणी पाकिस्तान से होकर गुज़रते हैं.
Source: NDTV June 12, 2019 09:11 UTC