नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 Semi finals: वर्ल्ड कप 2019 के 41वें मैच के बाद इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हुई है। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल्स में जगह बनाने वाली 4 टीमों का ऐलान हो गया है। वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल खेलने वाली इन टीमों में ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम का नाम शामिल है।इंग्लैंड से हारने के बावजूद न्यूजीलैंड टीम का नेट रनरेट इतना मजबूत है कि अगर पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को हराकर 11 अंक भी हासिल कर लेती है तब भी न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर बनी रहेगी। वर्ल्ड कप 2019 के 41वें मैच के नतीजे के बाद ये तो तय हो गया है वर्ल्ड कप 2019 की अंकतालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर कौन रहेगा लेकिन अभी भी नंबर एक और नंबर दो के लिए लड़ाई जारी है।न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपना तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया। डरहम के चेस्टर ली स्ट्रीट मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड हारकर चौथे स्थान पर पहुंच गया। ऐसे में पहले सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड को मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरनी होगी। वहीं, वर्ल्ड कप 2019 की मेजबान टीम इंग्लैंड को बर्मिंघम का रुख करना पड़ेगा, जहां दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।न्यूजीलैंड इस समय 9 मैचों में 5 जीत, एक रद और 3 हार के बाद 11 अंकों के साथ 0.175 नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर ही। वहीं, पाकिस्तान 8 मैचों में 4 जीत, एक रद और 3 हार के बाद 9 अंकों के साथ माइनस 0.792 नेट रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर है। ऐसे में पाकिस्तान अगर बांग्लादेश को हरा भी देती है तो न्यूजीलैंड का नेट रनरेट के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।पाकिस्तान कैसे कर सकती हे सेमीफाइनल में क्वालीफाईअगर बांग्लादेश की टीम शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी भी चुन लेती है तब भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। एक दूसरे आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 रन बनाती है तो उसे बांग्लादेश को 39 रन पर ऑल आउट करना होगा। इस तरह पाकिस्तान को अपना नेट रनरेट सुधारने के लिए 311 रन से जीत की जरूरत होगी जो आज तक वनडे क्रिकेट में नहीं हुआ है। लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो 290 रन से एक बार एक टीम जीत पाई है, जो लिस्ट ए क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत है।Posted By: Vikash Gaur
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 17:41 UTC