पाकिस्तान / पूर्व राष्ट्रपति जरदारी गिरफ्तार, फर्जी बैंक अकाउंट के जरिए देश से बाहर पैसे भेजने का आरोप - News Summed Up

पाकिस्तान / पूर्व राष्ट्रपति जरदारी गिरफ्तार, फर्जी बैंक अकाउंट के जरिए देश से बाहर पैसे भेजने का आरोप


Dainik Bhaskar Jun 10, 2019, 08:26 PM ISTजरदारी और उनकी बहन पर फर्जी बैंक अकाउंट के जरिए 15 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का आरोपआसिफ अली जरदारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, कोर्ट ने ठुकराईइस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फर्जी बैंक अकाउंट मामले में नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पाक मीडिया के मुताबिक, जरदारी ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इस गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया था।जरदारी पर फर्जी बैंक अकाउंट के जरिए पाकिस्तान से बाहर पैसे भेजने का आरोप है। देश में भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली एजेंसी एनबीए ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उनकी बहन फरयाल तालपुर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। जरदारी आज कोर्ट में बहन फरयाल और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक सदस्य के साथ मौजूद थे।सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही एनएबीजरदारी और उनकी बहन पर 15 करोड़ रुपए फर्जी बैंक अकाउंट के जरिए ट्रांसफर करने का आरोप है। दरअसल पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी बैंक खातों के जरिए हुई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के आदेश दिए थे। एनएबी ने इसी मामले में जरदारी के खिलाफ जांच शुरू की थी। जरदारी ने 2008 में राष्ट्रपति बनने से पहले 11 साल जेल में बिताए थे। उन पर हत्या और भ्रष्टाचार के आरोप थे। हालांकि जरदारी ने कभी भी इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया।


Source: Dainik Bhaskar June 10, 2019 12:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */