पाकिस्तान के रास्ते बिश्केक नहीं जाएंगे पीएम मोदी, ये है दूसरा रास्तानई दिल्ली, एएनआइ। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में किर्गिस्तान जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेंगे। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ओमान के रास्ते बिश्केक में होने वाले एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे।इससे पहले पाकिस्तान ने किर्गिस्तान जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति दे दी थी। एससीओ बैठक का आयोजन 13 से 14 जून के बीच को होना है। इसमें पाक प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद रहेंगे।बता दें, बालाकोट में 26 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया था। उसके बाद से उसने अपने 11 हवाई मार्गो में से दक्षिणी क्षेत्र के सिर्फ दो हवाई मार्ग खोले हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Manish Pandey
Source: Dainik Jagran June 12, 2019 09:25 UTC