Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 03:01 PM ISTक्या वायरल : रिटायर्ड नर्स राजम्मा 62 साल की हैं और राहुल 49 के। इसका मतलब जब राहुल का जन्म हुआ, उस समय राजम्मा सिर्फ 13 साल की थीं। यहां भी घोटालाक्या फेक : राजम्मा 62 नहीं बल्कि 72 साल की हैं। उन्होंने खुद मीडिया को दिए इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की हैफैक्ट चेक डेस्क. राहुल गांधी के जन्म के समय दिल्ली के होली क्रॉस हॉस्पिटल में मौजूद नर्स राजम्मा ववाथिल से हाल ही में राहुल गांधी ने मुलाकात की थी। राजम्मा रिटायर हो चुकी हैं और वे 19 जून 1970 को राहुल के जन्म के समय हॉस्पिटल में थीं। वायनाड में लोगों का शुक्रिया करने गए राहुल ने राजम्मा से भी मुलाकात की थी। राहुल की विजिट के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के मैसेज वायरल होने लगे।क्या वायरलराहुल की मुलाकात के बाद ही ट्विटर पर एक ट्वीट वायरल हुआ।इसमें लिखा है कि राजम्मा 62 साल की हैं और राहुल 49 के। इसका मतलब जब राहुल का जन्म हुआ, उस समय राजम्मा सिर्फ 13 साल की थीं। यहां भी घोटाला।क्यों फेकवायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि राजम्मा की उम्र 62 साल है, जबकि उनकी उम्र 72 साल है।द टेलीग्राफ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि मेरी उम्र 72 साल है और मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग मुझे 10 साल छोटा बताकर क्या हासिल करना चाहते हैं।
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 09:22 UTC