अलवर / 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा - News Summed Up

अलवर / 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा


Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 06:44 PM ISTफरवरी 2015 की घटना, दुष्कर्म के बाद पत्थर मारकर बच्ची की हत्या कर दी थीपास्को कोर्ट ने सजा सुनाने के दौरान कहा- अत्यधिक क्रूर और झकझोर देने वाला अपराधअलवर. पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में बुधवार को कोर्ट ने दोषी राजकुमार को फांसी की सजा सुनाई। फैसला सुनाते हुए पॉस्को स्पेशल कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त द्वारा किया गया अपराध अत्यधिक क्रूर और समाज को झकझोर देने वाला है। अपराध को करने का तरीका अत्यंत बर्बर और पशुतापूर्ण था।मामला 1 फरवरी 2015 अलवर के रेवाली गांव का है। यहां दोषी राजकुमार ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बहरोड थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था।इस मामले में न्यायाधीश अजय शर्मा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अभियुक्त ने जिस तरह से राक्षस बन कर पीड़िता से अपराध किया वह कल्पना से परे है। पत्थर दिल आदमी तक की आत्मा कांप सकती है। अभियुक्त ने पीड़िता को अत्यंत दर्दनाक और तकलीफदेह मौत दी। अभियुक्त का आचरण पूर्व में भी खराब रहा है। यह कोई साधारण प्रकरण नहीं है।सिर्फ यही नहीं, कोर्ट ने कहा कि यह अपराध सड़क पर चलती रोडवेज में की गई हत्या नहीं। बल्कि मासूम पीड़िता की क्रूर तरीके से बलात्कार और जघन्य हत्या का मामला है। न्यायालय को समाज में फैले हुए रोष और नाराजगी को भी देखना है। ऐसे जघन्य अपराधों में न्यायालय आंख पर पट्टी बांधकर नहीं बैठ सकता और असामाजिक तत्वों और अपराधियों को जो इस प्रकार के अपराध करने की सोच रहे हो, उनको सख्त संदेश देना न्यायालय का जिम्मेदारी है।


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 09:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */