Hindi NewsLocalRajasthanAjmerThe Raid On The Hills Of Boraj And Taragarh, 1600 Liters Of Wash 4 Furnaces Destroyed, The Accused Arrestedपहाड़ियों पर बन रही अवैध शराब: डेढ़ हजार लीटर वाश और 4 भट्टी नष्ट की गई, 5 लीटर हथकढ़ शराब बरामदअजमेर एक दिन पहलेकॉपी लिंकआबकारी व गंज थाना पुलिस ने की कार्रवाई।अजमेर आबकारी दल व गंज थाना पुलिस ने बोराज व तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया। दल ने डेढ़ हजार लीटर कच्ची शराब वाश नष्ट कर चार भटि्टयां नष्ट की। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।आबकारी सीआई गुरनाम सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव राजस्थान सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को देखते हुए आबकारी दल व गंज थाना पुलिस द्वारा बोराज व तारागढ़ की पहाड़ियों पर दबिश दी गई। इस दौरान बोराज गांव की पहाड़ियों में दल ने कार्रवाई कर 1600 लीटर वाश नष्ट किया। 4 भट्टी नष्ट कर आरोपी बोराज निवासी किशोर (36) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।कार्रवाई के दौरान सहायक आबकारी अधिकारी महावीर सिंह राठौर, निरीक्षक अजमेर शहर गुरनाम सिंह, पीओ बनकट सिंह के साथ ही आबकारी दल गंज थाना पुलिस मौजूद रही।
Source: Dainik Bhaskar October 27, 2021 05:52 UTC