बिलाड़ा के वार्ड 6 की खाली जगह पर बैडमिंटन कोर्ट बनाया, बच्चों के खेलने के लिए सुविधाएं जुटाईंमहिलाएं अब यहां रोज रात को साइक्लिंग करती हैं, बैडमिंटन भी खेलती हैंDainik Bhaskar Jul 02, 2019, 02:06 PM ISTबिलाड़ा (राजस्थान). बिलाड़ा के वार्ड नंबर 6 स्थित कंवरों-भंवरों के बास के लोगों ने अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और मनोरंजन के लिए अनूठा प्रयास किया है। यहां खाली पड़ी जमीन को एक चौक में तब्दील कर छोटे स्टेडियमजैसी सुविधाएं विकसित कर दीं।नगरपालिका प्रशासन ने भी मदद की। रोजाना रात को दुधिया रोशनी में महिलाएं साइक्लिंग करती हैं। देसी परिधान में बैडमिंटन खेलती हैं। उन्हें देखने बुजुर्ग महिलाएं भी चौक पहुंच जाती हैं। जब लोग घरों में टीवी और मोबाइल के आगे बैठे रहते हैं, उस वक्त इस मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे गेम खेलते नजर आते हैं। साफ सफाई की जिम्मेदारी महिलाओं ने ले रखी है।ऐसे बना आदर्श चौक: समाजसेवी जितेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि 10700 वर्ग फीट से ज्यादा खाली जगह थी। पालिका ने यहां सीसी करवाई। हाईमास्क लाइट और बेंच भी लगाईंं, जिसमें 880 वर्ग फीट के बैडमिंटन के 2 ग्राउंड बनाए। चारों तरफ 400 फीट का ट्रैक बनाया। यहां चार सौ साल पुराने नीम के पेड़ को भी सुरक्षित रखा।
Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 08:25 UTC