उड़ान के दौरान तेजस विमान का ईंधन टैंक गिरा, मामले की जांच शुरू - News Summed Up

उड़ान के दौरान तेजस विमान का ईंधन टैंक गिरा, मामले की जांच शुरू


उड़ान के दौरान तेजस विमान का ईंधन टैंक तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के बाहर एक खेत में गिराउड़ान के दौरान एक तेजस विमान का ईंधन टैंक मंगलवार तड़के तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के बाहर एक खेत में गिर गया. चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि तेजस का ईंधन टैंक गिर गया. पुलिस ने बताया कि इरुगुर गांव के खेत में जब 1200 लीटर का पेट्रोल टैंक आसमान से अचानक गिरा तो वहां काम कर रहे किसान भौचक्के रह गए. टैंक के गिरने से वहां तीन फुट गहरा गड्ढा हो गया और मामूली आग लग गई. वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.


Source: NDTV July 02, 2019 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */