पलामू किला में मनी महाराजा मेदिनी राय की जयंती - News Summed Up

पलामू किला में मनी महाराजा मेदिनी राय की जयंती


आसपास का लीडचेरो राजवंश और मगही समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन संवाद सूत्र, सतबरवा (पलामू): सतबरवा पलामू किला के प्रांगण में मंगलवार को चेरो राजवंश व प्रगतिशील मगही समाज ने संयुक्त रूप से महाराजा मेदिनी राय का जयंती मनाई। कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए सादगी से चैत पूर्णिमा के दिन मंगलवार को महाराजा मेदिनी राय के जन्मस्थल पलामू किला के प्रांगण में प्रथम बार जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा मेदिनी राय के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर 12 घंटे का अखंड कीर्तन किया गया। सतबरवा टीम ने वस्त्र व मास्क, सेनिटाइजर का वितरण किया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक रामलखन सिंह चेरो ने की । कहा कि महाराजा मेदिनी राय का जन्म चैत पूर्णिमा के दिन 16 वीं शताब्दी में हुआ था। इनका कार्य काल 1661 से 1674 तक रहा। छोटे कार्यकाल में ही उन्होंने प्रजा के सुख-समृद्धि के लिए इतना कुछ किया कि एक कहावत प्रचलित हो गया धनि-धनि राजा मेदनिया ,घर-घर बाजे मथानिया। मौके पर जयंती समारोह समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह चेरो ,सचिव सतिश सिंह चेरो, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह चेरो, गणेश्वर सिंह चेरो, राजेंद्र सिंह चेरो, विश्वनाथ सिंह चेरो, पंचायत समिति सदस्य अरविद सिंह चेरो,नयन सिंह, शंखनाद सिंह चेरो, सोमारू सिंह चेरो समेत अमरेश सिंह चेरो, समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा , विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर चेरो समाज के गणमान्य लोगों ने प्रतिवर्ष चैतपूर्णिमा को महाराजा मेदिनिराय का जन्मोत्सव मनाने का संकल्प लिया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से सरकार से मांग की कि महाराजा मेदिनिराय की जीवनी एवं इतिहास शिक्षा के सिलेबस में शामिल किया जाए। इससे भावी पीढ़ी को अच्छा संस्कार मिलेगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran April 27, 2021 13:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */