पटना / राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ कई जगहों पर हुई बारिश - News Summed Up

पटना / राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ कई जगहों पर हुई बारिश


Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 05:00 PM ISTआरा, गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद, और बक्सर समेत कई जिलों में हुई हल्की बारिशमौसम विभाग ने बिहार में 18 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना जताई हैपटना. राजधानी पटना में बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। धूल भरी आंधी के साथ कई जगहों पर बारिश हुई है। तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर भारी पेड़ गिर गए जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। राजधानी पटना के अलावा आरा, गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद, बक्सर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भी तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है।पटना मौसम विभाग का कहना है कि तेज आंधी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन अगर 5 दिनों तक गर्मी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावाना जताई है। बिहार में 18 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 11:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */