Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 09:04 PM ISTबुधवार सुबह अपराधियों ने टूर एंड ट्रैवल्स संचालक को दुकान में घुसकर मारी गोलीघायल नजदीक की दुकान पहुंचा और दुकानदार की मदद से अस्पताल पहुंचामुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार सुबह अपराधियों ने टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से संचालक निशांत ठाकुर उर्फ सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, इसके बाद भी वह हमलावरों के पीछे दौड़ा। लेकिन, हमलावर भाग गए। इसके बाद आसपास के दुकानदार उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर है।जानकारी के मुताबिक, निशांत की इमलीचट्टी इलाके में टूर एंड ट्रैवल्स का ऑफिस है। सुबह 7 बजे उसने ऑफिस खोला। करीब आधे घंटे बाद बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने ऑफिस के अंदर पहुंचकर टिकट के बारे में जानकारी ली और फिर बाहर आ गया।करीब 2 मिनट तक दूसरे युवक से बात की और फिर ऑफिस के अंदर आकर निशांत पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दी। गोली लगने के बाद निशांत घायल अवस्था में ही हमलावरों को पकड़ने के लिए दौड़कर दुकान से बाहर निकला। लेकिन तब तक दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह बगल की एक दुकान में गया और दुकानदार की मदद से अस्पताल पहुंचा।पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है उससे आशंका है कि इसमें एक शार्प शूटर था। आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। फिलहाल, पुलिस निशांत के होश में आने का इंतजार कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 11:22 UTC