पटना के वुमेंस कॉलेज ने बुर्के पर पाबंदी वापस ली - News Summed Up

पटना के वुमेंस कॉलेज ने बुर्के पर पाबंदी वापस ली


पटना के एक महिला महाविद्यालय ने अपने परिसर में बुर्का पहनने पर पाबंदी शनिवार को वापस ले ली. महाविद्यालय ने कहा कि यह पाबंदी गलतफहमी के चलते लगा दी गयी और उसका ‘किसी भी समुदाय की छात्राओं को परेशान करने या उत्पीड़न करने का इरादा नहीं' है. महाविद्यालय की प्राचार्या श्यामा राय ने इस बात की पुष्टि की कि परिसर में बुर्के पहनकर आने पर पर पाबंदी वापस ले ली गयी है और कहा कि महाविद्यालय ने एक दूसरा नोटिस जारी कर कहा है कि ऐसी कोई पाबंदी नहीं है. महाविद्यालय की शिक्षिका रेखा मिश्रा ने कहा, ‘‘कॉलेज का परिधान नियम है जिसमें छात्रा को लाल रंग का कुर्ता, सफेद सलवार और दुपट्टा पहनना है. मिश्रा ने कहा कि छात्राएं बुर्के में महाविद्यालय आ सकती हैं और चाहें तो बुर्का हटाकर कक्षाओं में जा सकती हैं.


Source: NDTV January 25, 2020 18:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */