ICICI बैंक को तीसरी तिमाही में 4,670 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ - News Summed Up

ICICI बैंक को तीसरी तिमाही में 4,670 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ


निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 4,670 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,874.33 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था. एकल आधार पर दिसंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 4,146 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,605 करोड़ रुपये रहा था. घरेलू बाजार में कर्ज देने में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी और शुद्ध ब्याज मार्जिन में 3.77 प्रतिशत की वृद्धि से बैंक की ब्याज आय बढ़ी है. इससे पिछली तिमाही में यह 3.64 प्रतिशत और इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 3.40 प्रतिशत था.


Source: NDTV January 25, 2020 18:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */