पंथी, झांकी प्रतियोगिता और ऑर्केस्ट्रा आज से - News Summed Up

पंथी, झांकी प्रतियोगिता और ऑर्केस्ट्रा आज से


गुरु घासीदास जयंती पर सिर्री में ग्रामीणों के सहयोग से सतनामी समाज के युवाओं द्वारा दो दिवसीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं झांकी का आयोजन किया गया है। यह 19 व 20 दिसंबर को होगी। समापन कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा दिलीप राय कोरबा वालों का है।आदर्श क्रिकेट क्लब व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम खट्टी में टेनिस बाल प्रतियोगिता 22 दिसंबर को मिनी स्टेडियम ग्राउंड में होगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7001 रु, द्वितीय 5001 और तृतीय पुरस्कार 3001 रुपए है। इनके अलावा अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तेज राम साहू,निमेश यादव,प्रीतम साहू,वेदप्रकाश से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम की तैयारी अध्यक्ष रोशनसाहू, उपाध्यक्ष रूपेश साहू, सचिव तेजराम साहू,तुलेश्वर साहू,चंदूलाल साहू, वेदप्रकाश सोनकर, रेखराम सोनकर, हिरामन साहू,सुरेश साहू कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 21:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */