पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम 28वें नंबर पर - News Summed Up

पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम 28वें नंबर पर


पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. लेकिन सबसे हैराना वाली बात यह है कि इस लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम 28वें नंबर पर है. पंजाब की राजनीति में अच्छी-खासी दखल का का दावा करने वाले सिद्धू का नाम लिस्ट में इतने नीचे होने से उनके समर्थकों को निराशा हो सकती है. हालांकि माना जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके मतभेदों को देखते हुए उनको पंजाब से फिलहाल दूर ही रखने का फैसला किया गया है. पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को ज्यादा तवज्जो न देने की वजह उनका कैप्टन अमरिंद सिंह के साथ मतभेद है.


Source: NDTV April 30, 2019 06:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */