अमेरिका: बडे आतंकी हमले की साजिश रच रहा था 26 वर्षीय शख्स, सेना ने किया गिरफ्तार - News Summed Up

अमेरिका: बडे आतंकी हमले की साजिश रच रहा था 26 वर्षीय शख्स, सेना ने किया गिरफ्तार


लॉस एंजेलिस, एजेंसी। अमेरिका में अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सेना के दिग्गज रहे 26 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। क्योंकि, वो लॉस एंजिल्स के पास बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। 26 साल के मार्क स्टीवन डोमिंग जिसपर आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप है। वह न्यूजिलैड में हुए हमलों का बदला लेने के लिए ऐसा कर रहा है। उसने हाल ही में इस्लाम धर्म परिवर्तन कर इस्लाम स्वीकार किया था। मार्क पर आरोप है कि वह पिछले सप्ताह के अंत में एक श्वेत राष्ट्रवादी रैली में आईईडी से विस्फोट करने की साजिश रचने के आरोप है। अधिकारियों ने कहा कि उसने बड़े पैमाने पर लोगों को हताहत करना चाहता था।डोमिंगो को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, जब लगा था कि वह जो अपने साथ लेकर आया है वो एक बम हो सकता है। डोमिंगो ने हिंसक जिहाद के लिए एक एफबीआई एजेंट के साथ ऑनलाइन पोस्ट पर बातचीत कर समर्थन व्यक्त की। साथ ही मुस्लिमों के खिलाफ हमलों के लिए प्रतिशोध की मांग करते हुए शहीद बनने की स्वीकार किया।यूएस अटॉर्नी निक हैना ने कहा, कि जांच की मदद से एक प्रशिक्षित लड़ाकू सैनिक द्वारा किए गए एक बहुत ही वास्तविक खतरे को सफलतापूर्वक टाल दिया है। एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया जो बार-बार कहता रहा था कि उसे अधिक से अधिक लोगों को मारना है।डोमिंगो, जिन्होंने सितंबर 2012 से जनवरी 2013 के बीच अफ़गानिस्तान में सेवा की, मार्च के प्रारंभ में एक निजी समूह को ऑनलाइन भेजे संदेश में कहा कि लॉस वेगास में 2017 की ही तर्ज पर हमला करना होगा। बता दें कि 2017 में हुआ हमले में 58 लोगों को मौत हो गई थी। उसने आगे लिखा कि घटना को अंजाम देना जरुरी है ताकी वो लोग आतंक का स्वाद एक बार फिर चखे।अधिकारियों ने बताया कि उसने इसके बाद 14 मार्च को एक और संदेश भेजा जिसमें न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हुई गोलीबारी का बदला लेने की बात कही थी। एक अंडरकवर एफबीआई मुखबिर के साथ साजिश रचने और कई लक्ष्यों पर विचार करने के कई हफ्तों के बाद, डोमिंगो ने आखिरकार लॉन्ग बीच में रैली पर अपनी हमला करने की पूरी जानकारी बताई। (7.6 सेंटीमीटर) नाखून को छर्रे को उसने बम के अदंर इस्तेमाल किया। वे मानव शरीर में प्रवेश करने और आंतरिक अंगों को पंचर करने के लिए काफी होता है होंगे।Posted By: Ayushi Tyagi


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 06:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */