जालंधर / एक हाथ में थी कार्बाइन, दूसरे में शराब की बोतल, पत्नी को 7 गोलियां मार खुद किया सुसाइड - News Summed Up

जालंधर / एक हाथ में थी कार्बाइन, दूसरे में शराब की बोतल, पत्नी को 7 गोलियां मार खुद किया सुसाइड


Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 02:38 PM ISTजालंधर के बस्ती दानिशमंदा में उजाला नगर से सटी डॉक्टर कॉलोनी की घटनासभी गोलियां निकाले जाने के बाद महिला 48 घंटे की ऑब्जर्वेशन मेंजालंधर. जालंधर में सोमवार को एक हवलदार ने पत्नी को 7 गोलियां मारीं, फिर खुद को भी शूट कर लिया। घटना के बाद हवलदार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि जब वह ड्यूटी से लौटा तो उसके एक हाथ में कार्बाइन थी तो दूसरे में शराब की बोतल। उसने आते ही पत्नी पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी। बच्चों का कहना है कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था।घटना जालंधर के बस्ती दानिशमंदा के उजाला नगर से सटी डॉक्टर कॉलोनी की है। पुलिस को यहां रहने वाले कांग्रेसी नेता संदीप अरोड़ा ने बताया कि दोपहर में सवा तीन बजे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके चलते लोग घरों से बाहर आ गए। जब हवलदार हरविंदर सिंह बेदी के घर में गए तो बिस्तर के पास जमीन पर एक साइड पत्नी मनदीप उर्फ नूरी पड़ी थी तो दूसरी साइड हवलदार खुद। दोनों की सांसें चल रही थी।मोहल्ले के लोग दोनों को लेकर सिविल अस्पताल की तरफ चले। सिर में गोली लगी होने की वजह से हरविंदर सिंह की रास्ते में मौत हो गई, लेकिन मनदीप को अपताल पहुंचा दिया गया और उसका उपचार शुरू कर दिया गया। डॉक्टर जौहल ने बताया कि मनदीप को 1 गोली गर्दन, 3 छाती तो बाजू से आर-पार हो गई। एक टांग में भी लगी। 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद गोलियां निकाल दी गई हैं। फिलहाल 48 घंटे की आब्जर्वेशन में है। हरविंदर सिंह बेदी थाना डिवीजन नंबर 5 कार्यरत था और इन दिनों उसकी चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी।एसएचओ बलविंदर सिंह के मुताबिक 12वीं में पढ़ने वाली हवलदार हरविंदर सिंह की 17 साल की बेटी डेजी ने बताया कि उसकी मां करियाना स्टोर में बैठी थी। छोटी बहन किरन भी वहीं थी। करीब 3 बजे पापा घर आए तो एक हाथ में शराब की बोतल और दूसरे में कार्बाइन थी। मम्मी ने पापा को पानी का गिलास दिया, जो पापा ने नहीं लिया। मम्मी उनके पीछे बेडरूम में चली गई। अचानक पापा ने देखते ही देखते मम्मी को गोलियां मार दी। मैं और छोटी बहन डरकर छत पर छिप। फिर लोग आ गए। अंदर आए तो पापा ने खुद को भी गोली मार ली थी।डेजी की मानें तो उसकी मां मनदीप उर्फ नूरी घर में करियाना स्टोर चलाती थी, लेकिन यह बात पापा को पसंद नहीं थी। पापा सोचते थे कि शॉप में गलत लोग आते हैं और वह किसी न किसी बात को लेकर मम्मी पर शक करते थे। इसे लेकर अकसर झगड़ा होता था।


Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 05:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */