नौकरी के नाम पर ठगी: रेलवे में नौकरी के नाम पर महिला से ठगे ढाई लाख, एक साल तक घुमाया, नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर तो एसएसपी से की शिकायत - News Summed Up

नौकरी के नाम पर ठगी: रेलवे में नौकरी के नाम पर महिला से ठगे ढाई लाख, एक साल तक घुमाया, नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर तो एसएसपी से की शिकायत


Hindi NewsLocalUttar pradeshBareillyCheated On Getting Job In Railway In Bareilly; Ssp Order To FIRनौकरी के नाम पर ठगी: रेलवे में नौकरी के नाम पर महिला से ठगे ढाई लाख, एक साल तक घुमाया, नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर तो एसएसपी से की शिकायतबरेली 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकउत्तर प्रदेश के बरेली में गुद्दड़ बाग के चाहबाई इलाके में रहने वाली नेहा रतरा से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर आरिफ नाम के युवक ने करीब ढाई लाख रुपये की ठगी की है। मामले में महिला ने मंगलवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से न्याय की गुहार लगाई। तहरीर पर एसएसपी ने एफआईआर के आदेश जारी किए है।अच्छी जान-पहचान का दिया हवालादरअसल, गुद्दड़बाग की रहने वाली नेहा का आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले आरिफ नाम के व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई। आरिफ ने पीड़िता और उसके परिवार को भरोसे में ले लिया। इसके बाद उसने पहले तो 1 लाख 70 हजार रुपये अपने अकांउट में ट्रांसफर कराए। इसके बाद उसने 80 हजार रुपये का कैश लिया। और कहा कि जल्द ही उन्हें रेलवे की तरफ से ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक आरिफ बानखाना इलाके में एक किराए के मकान में रहता था।रुपये लेने के बाद हो गया फरारपीड़िता का आरोप है कि आरिफ पैसे लेने के बाद कुछ दिनों तक तो बानखाना इलाके में किराए के मकान में रहा। मगर उसके बाद वह फरार हो गया। जब आरिफ के बारे में पता किया तो पता चला कि वह भोजीपुरा के जाधवपुर गांव में रह रहा है। जब पीड़िता ने उसे फोन कर बात करने की कोशिश की तो उसे लखनऊ और दिल्ली बुलाने लगा। इस तरह उसने एक साल तक गुमराह किया।नौकरी नहीं लगी तो गालियां देने लगानेहा का कहना है कि जब एक साल बाद भी उसका कोई ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया। तो उसने अपने पैसे वापस मांगना शुरू किए। पैसे वापस मांगने पर आरिफ गालियां देता और अपशब्द भी बोलता। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में प्रेमनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए है।


Source: Dainik Bhaskar August 10, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */