नोटिफिकेशन / अब सीएस में प्रवेश के लिए होगा एंट्रेंस एग्जाम, पहले 12वीं के बाद सीधे होता था रजिस्ट्रेशन - News Summed Up

नोटिफिकेशन / अब सीएस में प्रवेश के लिए होगा एंट्रेंस एग्जाम, पहले 12वीं के बाद सीधे होता था रजिस्ट्रेशन


आईसीएसआई दिसंबर से एंट्रेंस एग्जाम की प्रक्रिया को कर सकता है लागूDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 09:52 AM ISTएजुकेशन डेस्क. द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) सीएस एजुकेशन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इसके तहत अब कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। एंट्रेंस एग्जाम की प्रक्रिया दिसंबर-2020 में होने वाले नए रजिस्ट्रेशन से शुरू हो सकती है। इस दिशा में इंस्टीट्यूट काम कर रहा है।इसका उद्देश्य सिर्फ इतना है कि, स्टूडेंट्स अपनी क्षमता को एंट्रेंस एग्जाम में ठीक से परख सकें और उन्हें रजिस्ट्रेशन के बाद किसी भी प्रकार की समस्या न आए। इससे पहले अभी तक कक्षा 12वीं के बाद सीएस में सीधे रजिस्ट्रेशन होता था। साथ ही, ग्रेजुएट्स को एक्जीक्यूटिव कोर्स में डायरेक्ट एंट्री मिलती थी, लेकिन अब दोनों के लिए एंट्रेंस एग्जाम अनिवार्य होगा, जिससे इसमें बेहतर स्टूडेंट्स मिल सकेंगे।सीएसईईटी दिया नामइंस्टीट्यूट ने इस एंट्रेंस एग्जाम को कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) नाम दिया है।वर्तमान में सीएस एजुकेशन 3 कैटेगरी- फाउंडेशन, एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल में बंटा है।नए ड्राफ्ट के अनुसार सीएस एजुकेशन को 2 कैटेगरी एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल में रखा जाएगा। पहले की तरह ही एक्जीक्यूटिव के बाद स्टूडेंट्स प्रोफेशनल में जा सकेंगे। मेंबर्स के लिए रजिस्ट्रेशन पांच साल के लिए मान्य होगा।नए बदलाव के बाद सीएस कोर्स की ड्यूरेशन कम होगी, लेकिन ट्रेनिंग पीरियड 21 महीने का होगा।पहले अब (प्रस्तावित) 03 साल का कोर्स 02 साल का कोर्स 12 महीने की ट्रेनिंग 21 महीने की ट्रेनिंग 15 दिन की इंटरनल ट्रेनिंग 60 दिन की इंटरनल ट्रेनिंग


Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 04:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */