नोएडा / नशे में धुत 2 लड़कियों ने सड़क पर युवक को पीटा, गाली-गलौज की - News Summed Up

नोएडा / नशे में धुत 2 लड़कियों ने सड़क पर युवक को पीटा, गाली-गलौज की


Dainik Bhaskar May 02, 2019, 04:51 AM ISTलड़कियों के सामने विरोध जताने की किसी ने हिम्मत नहीं दिखाईघटना का वीडियो सामने आने पर लड़कियों पर दर्ज हुई एफआईआरनोएडा. नशे में धुत दो लड़कियों ने मंगलवार रात नोएडा, सेक्टर-12 में जमकर हंगामा किया। इन दोनों लड़कियों ने गाली-गलौज करते हुए सड़क पर ही एक युवक की पिटाई भी की। इस मामले में पीड़ित युवक ने सेक्टर-24 थाने में दोनों युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।युवक का कहना है कि युवतियां स्कूटी से रॉन्ग साइड में आ रही थीं। उनकी स्कूटी उसकी बाइक से टकरा गई। इस पर युवक ने आपत्ति जताई तो दोनों ने बदसलूकी करने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पीड़ित युवक सेक्टर-22 निवासी प्रशांत कुमार नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह स्कूटी से सेक्टर-22 में जा रहे थे। उसी दौरान सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास दो स्कूटी सवार लड़कियां रॉन्ग साइड से आते हुए टकरा गईं। दोनों पक्षाें में विवाद हो गया।लड़कियों के सामने विरोध जताने की किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। युवक ने मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने लड़कियों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, मगर लड़कियां पुलिस के सामने ही मारपीट करने लगीं। मामला युवतियों से जुड़ होने से पुलिस ने युवक को पहले हिरासत में ले लिया। जब मारपीट से जुड़ा वीडियो वायरल होने लगा तब पुलिस ने युवक को छोड़ दिया और पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लड़कियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।


Source: Dainik Bhaskar May 01, 2019 23:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */