Dainik Bhaskar May 09, 2019, 03:58 PM ISTनॉर्वे के हैमरफेस्ट हार्बर की घटना, बोटिंग के दौरान गिरा था फोनकुछ दिन पहले ही नॉर्वे ने आरोप लगाया था कि व्हेल को रूस ने जासूसी के लिए भेजा हैओस्लो. नॉर्वे के हैमरफेस्ट हार्बर में एक व्हेल ने महिला का समुद्र में गिरा फोन लौटा दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि जिस व्हेल ने मोबाइल लौटाया उसे कुछ दिन पहले तक रूसी जासूस बताया जा रहा था।स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इना मनसिका दो दिन पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ समुद्र में बोटिंग कर रही थीं। अचानक से उनका फोन जेब से निकलकर समुद्र में जा गिरा। इससे पहले की इसा अपने दोस्तों से मदद के लिए कहतीं, गहराई से निकली एक व्हेल ने उनका मोबाइल वापस कर दिया। इना के मुताबिक, पानी में डूबने की वजह से इना का फोन खराब हो गया, लेकिन इस घटना ने उन्हें और उनके दोस्तों को खुश होने के कुछ पल दिए।अधिकारियों ने जताया था व्हेल पर रूसी जासूस होने का शकनॉर्वे में 26 अप्रैल को बेल्यूगा प्रजाति की इसी व्हेल पर अधिकारियों ने हार्नेस लगा देखा था। इसके बाद आरोप लगाया गया कि व्हेल रूस द्वारा ट्रेन्ड एक जासूस है, जिसे समुद्र की निगरानी में लगाया गया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मासूम जानवर की तारीफ कर रहे हैं।बेल्यूगा व्हेल को आईसलैंड भेज सकते हैं अधिकारीनॉर्वे सरकार फिलहाल बेल्यूगा को बचाने के तरीके निकाल रही है। देश के डायरेक्टर ऑफ फिशरीज जॉर्गेन री वीग ने अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि बेल्यूगा को आईसलैंड स्थित अभयारण्य भेजा जा सकता है, क्योंकि खुले समुद्र में उसे खतरा हो सकता है।
Source: Dainik Bhaskar May 09, 2019 07:41 UTC