नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष से कहा कि क्या उनके इस्तीफे से बच्चों की बीमारी का इलाज हो जाएगा? मंगलवार को बिहार विधान परिषद पर इस मुद्दे पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों से पूछा कि क्या इस मुद्दे पर मंत्री या मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े से बीमारी का इलाज हो जाएगा? नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें मालूम है कि सदन के अंदर और बाहर विपक्ष के विधायक इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर इस्तीफ़ा भी हो जाएगा तो कोई नया व्यक्ति आएगा. उन्होंने विपक्ष को जनहित के मुद्दे पर साथ रहने का सुझाव जरूर दिया. उन्होंने दावा किया कि उनका लक्ष्य बिहार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल करने का है.
Source: NDTV July 02, 2019 15:45 UTC