निर्भया मामले में दोषी मुकेश ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका लगाई है। इसमें उसने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज करने के फैसले की समीक्षा की मांग की है। इससे पहले, पटियाला हाउस कोर्ट में भी दोषियों की एक याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें बचाव पक्ष के वकील ने उनके मुवक्किल विनय को धीमा जहर देने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन जरूरी दस्तावेज नहीं दे रहा, जिससे क्यूरेटिव पिटीशन दायर नहीं कर पा रहे।
Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 06:33 UTC