नाइट डाेमिनेशन : पुलिस ने 31 वाहनों के चालान काटे, 178 बाेतल शराब बरामद - News Summed Up

नाइट डाेमिनेशन : पुलिस ने 31 वाहनों के चालान काटे, 178 बाेतल शराब बरामद


एसपी के निर्देश पर शनिवार की रात जिलेभर में चलाए गए नाइट डाेमिनेशन के दाैरान पुलिस ने नियमाें का उल्लंघन करने वाले 31 वाहनाें के चालान काटे जबकि 21 लाेगाें से करीब 178 शराब की बाेतल बरामद की गर्इ। नाइट डोमिनेशन के दौरान करीब 1955 वाहनों को चेक किया गया। अभियान के तहत नियम वा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, बस अड्डे धर्मशाला, होटल, बाजार वा भीड़भाड़ वाले स्थानों की भी चेकिंग की। जिला पुलिस द्वारा नाइट डोमिनेशन के दौरान कुल 84 सार्वजनिक स्थान तथा 1955 छोटे-बड़े वाहनों को चैक किया गया। चेकिंग के दौरान 31 वाहनों के चालान किए गए अाैर 46 व्यक्तियों के स्ट्रेंजर रोल काटे गए। नाइट डोमिनेशन के कुल 21 व्यक्तियों से 178 बोतल शराब ठेका देसी बरामद करके उनके खिलाफ आबकारी व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा शस्त्र अधिनियम के तहत दो व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 2 देसी पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए। एसपी ने बताया कि भविष्य में भी नाइट डोमिनेशन अभियान जारी रहेंगे।


Source: Dainik Bhaskar September 30, 2019 02:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */