बॉलीवुड एक्टर्स नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और अनुपम खेर (Anupam Kher) के बीच जारी 'लड़ाई' के बीच पूर्व गवर्नर स्वराज कौशल भी कूद पड़े. उन्होंने अनुपम खेर का बचाव करते हुए नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा. स्वराज कौशल के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए शशि थरूर ने उनसे पूछा कि क्या किसी दूसरे धर्म में शादी करना या अनुपम खेर की आलोचना करना राष्ट्रविरोधी है? थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'गवर्नर साहब, क्या अब दूसरे धर्म में शादी करना या अनुपम खेर की आलोचना करना राष्ट्र विरोधी है? वह लिखते हैं, 'मिस्टर नसीरुद्दीन शाह मैं अनुपम खेर को करीब 47 वर्षों से जानता हूं.
Source: NDTV January 24, 2020 04:18 UTC