नदी में डूबने से 15 साल के किशोर की मौत: मुजफ्फरपुर में कोचिंग कर मोहना नदी में नहाने पहुंचे छात्र की डूबने से मौत, घर में कोहराम - News Summed Up

नदी में डूबने से 15 साल के किशोर की मौत: मुजफ्फरपुर में कोचिंग कर मोहना नदी में नहाने पहुंचे छात्र की डूबने से मौत, घर में कोहराम


Hindi NewsLocalBiharMuzaffarpurBihar News; 15 Year Old Boy Died Due To Drowning In Muzaffarpurनदी में डूबने से 15 साल के किशोर की मौत: मुजफ्फरपुर में कोचिंग कर मोहना नदी में नहाने पहुंचे छात्र की डूबने से मौत, घर में कोहराममुजफ्फरपुर 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकघटनास्थल पर लोगों की जुटी भीड़।मुजफ्फरपुर में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना सरैया के जैतपुर ओपी क्षेत्र के तिलबिहटा गांव की है, जहां कोचिंग से लौटकर नहाने के दौरान मोहना नदी में युवक डूब गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है।मृतक की पहचान पगहिया गांव निवासी मो. बुंकि के पुत्र मो. शादाब (15 वर्ष) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सुबह में घर से कोचिंग के लिए निकला था। फिर, कुछ दोस्तों के साथ सइकिल से लौट रहा था। लौटने के क्रम में नदी के पुल पर सभी रुक गए और साइकिल खड़ी कर सब नहाने के लिए नदी में उतरे। इसी दौरान शादाब ने पहले ही नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह नदी में ही डूब गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो हल्ला-हंगामा हो गया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।घटना की सूचना पर जैतपुर OP पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की छानबीन की। अब, स्थानीय गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar August 10, 2021 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */