नक्सलियों ने की किराना दुकान संचालक की हत्याबीजापुर। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के गांव केतूलनार में नक्सलियों ने सोमवार की रात एक किराना दुकान चलाने वाले ग्रामीण की हत्या कर दी। किराना दुकान संचालक जगत सोरी (32) रात में घर में सो रहा था। उसी समय नक्सली आ धमके और उसे ले जाने लगे, जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। इस दौरान धारदार हथियारों से लैस नक्सलियों ने जबरिया उसे घर से कुछ दूर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी।हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। ग्राम केतूलनार से परिवार के लोग और ग्रामीणों ने कुटरू थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इस घटना की पुष्टि एएसपी पंकज शुक्ला व कुटरू के एसडीओपी अभिनव उपाध्यक्ष ने की है। कुटरू एसडीओपी अभिनव उपाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना थाने में आई है। दुकान संचालक की हत्या किस कारण हुई है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन अभी तक नक्सलियों ने किस कारण से हत्या की यह पता नहीं चल सका है। कुछ दिन पहले नक्सलियों ने एक विक्षिप्त की घर से ले जाकर पुलिस मुखबिर के शक में हत्या कर दी थी।लोगों में रोषपरिवार के लोगों से पूछताछ जारी है। कुटरू थाना से करीब छह किमी दूरी पर ग्रामीण के पड़े शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस की टीम पहुंची है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार को सौंपा जाएगा। दुकान संचालक की हत्या किए जाने से लोगों में रोष है। नक्सली अपनी धमक दिखाने के लिए किसी को भी पुलिस का मुखबिर बताकर हत्या कर दे रहे हैं।Posted By: Nai Dunia News Network
Source: Dainik Jagran January 12, 2022 09:16 UTC