धर्म जागरण आशीर्वाद यात्रा का बिलारी में स्वागत - News Summed Up

धर्म जागरण आशीर्वाद यात्रा का बिलारी में स्वागत


बिलारी के मोहल्ला महाजनान में धर्म जागरण आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान भारी तादाद में यात्रा में शामिल लोगों का सम्मान किया गया। स्वामी पदम लोचन गोस्वामी के तत्वाधान में निकाली जा रही धर्म जागरण आशीर्वाद यात्रा जोकि फरीदाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही थी।बिलारी में अपने अनुयाई श्री राधारमण सत्संग समिति के संयोजक सचिन गौरव के शांतिनिकेतन परिसर में पहुंचे। जहां सनातन धर्म प्रेमी व उनके अनुयायियों ने उन्हें पुष्प देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस बीच प्रवचन करके स्वामी पदम लोचन गोस्वामी ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में धर्म का प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। इस दौरान सत्संग समिति के संयोजक सचिन गौरव, पायल गुप्ता, वंदना गुप्ता, गौरंगी गुप्ता,माधव गुप्ता, लव कुमार गुप्ता सर्राफ, जीवनलाल, संजय सक्सेना, दुर्ग गांधी, हरीश कुमार आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।


Source: Dainik Jagran October 29, 2021 14:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */