धनु राशिफल 17 अगस्त : महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की गोपनीयता रखें - News Summed Up

धनु राशिफल 17 अगस्त : महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की गोपनीयता रखें


आजीविका: धनु राशि के जातकों के लिए अष्ठम भाव से चंद्रदेव का गोचरवश व्यापार के क्षेत्र में किसी अनियोजित खर्च के कारण कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यापारिक शत्रुओं के कारण आपको कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा आपके लिए हानिकारक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की गोपनीयता बनाये रखें। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा।पारिवारिक जीवन: परिवार से संबंध‍ित किसी अप्रिय समाचार की प्राप्ति से कष्ट संभव है। परिवाररिक उत्तराधिकार से संबंध‍ित मतभेद होने की सम्भावना है, क्रोध से रिश्ते ख़राब होंगे। आप अपने वाक्कौशल से स्तिथियों को नियंत्रण में रखने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रगण/प्रेम संबंध मानसिक शांति व प्रसन्नता प्रदान करेंगे।आर्थिक स्थिति : राजस्व कर संबंध‍ित कार्यों को पूर्ण करने में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, किसी भी तरह का निवेश संबंध‍ित निर्णय हानिकारक सिद्ध होगा।स्वास्थ्य: मानसिक तनाव, स्वास्थ्य ख़राब कर सकता है, विशेषरूप से अनियमित रक्तचाप के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें।उपाय: यदि संभव हो तो वृद्धा आश्रम में या आसपास रहने वाले वृद्धों की मदद करें।-ज्‍योतिषशास्‍त्री श‍िवेंद्र आर्या


Source: Navbharat Times August 16, 2020 21:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */