रूस में एक महिला ने नशे की हालत में अपने ही 8 महीने के बेटे को कई बार चाकू मार दिया। महिला बेटे के रोने की वजह से गुस्से में आ गई थी। इसी वजह से उसने बच्चे को गले और पेट में चाकू मार दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, इस मामले में उसे दो साल की सजा हो सकती है।दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी महिला- ये घटना रूस के उरुसु शहर की है। जहां रहने वाली एडलिना खैरनासोवा अपने ब्वॉयफ्रेंड और महिला दोस्त के साथ किचन में पार्टी कर रही थी। इस वक्त उसका 8 महीने का बेटा तोलिक पड़ोस वाले कमरे में सो रहा था।- थोड़ी देर बाद ही एडलिना और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस होने लगी। इसी बीच तोलिक उठ गया और जोर-जोर से रोने लगा।- बच्चे के रोने की आवाज सुनकर एडलिना का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया और वो किचन से एक चाकू उठाकर बेटे के पास गई और उसकी गर्दन और पेट पर कई बार वार कर दिए।- इसी बीच उसकी दोस्त वहां पहुंच गई और उसने महिला को बच्चे से दूर करते हुए उसकी जान बचाई और एंबुलेंस को फोन कर दिया।हो सकती है दो साल की सजा- चाकू की वजह से तोलिक के शरीर पर काफी ज्यादा घाव आ गए थे, जिसके बाद डॉक्टर्स ने सबसे पहले उसे टांके लगाए, वो अब भी ICU (गहन चिकित्सा कक्ष) में ही है। हालांकि उसे कोई भी गहरा घाव नहीं लगा था, जिससे उसकी जान को खतरा हो।- महिला को गिरफ्तार करते हुए उस पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। अगर वो दोषी साबित हो जाती है तो उसे दो साल की जेल की सजा हो सकती है। कई सोशल वर्कर्स हॉस्पिटल में बच्चे की देखभाल में मदद कर रहे हैं। वहीं इस मामले के बाद खैरनसोवा के हाथ से बच्चे की जिम्मेदारी भी छीनी जा सकती है।
Source: Dainik Bhaskar September 27, 2018 06:44 UTC