भास्कर ने राजस्थान में 18% नए पाठक जोड़े हैंभास्कर न्यूज | नई दिल्लीदैनिक भास्कर समूह अपने हिंदी, गुजराती और मराठी अखबारों के साथ एक बार फिर देश का नंबर-1 अखबार घोषित किया गया है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) 2019 के Q-1 के नतीजों ने ये पुष्टि की है। नंबर-2 पर टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप है। सर्वे में उसके अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़ और मराठी भाषाओं के अखबार शामिल हैं। (स्रोत: आईआरएस-2019 Q-1, एआईआर अर्बन, बिजनेस अखबारों को छोड़कर)। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक दैनिक भास्कर के 9% पाठक बढ़े हैं। (स्रोत: आईआरएस-2019 Q-1 टीआर, यू+आर)। इसके साथ ही भास्कर समूह के कुल पाठकों की संख्या बढ़कर अब 6.56 करोड़ हो गई है।समूह ने सबसे तेज वृद्धि राजस्थान में दर्ज की है, जहां पर दैनिक भास्कर ने 18% की बढ़ोतरी के साथ कुल 9 लाख नए पाठक जोड़े हैं। मध्यप्रदेश में भी दैनिक भास्कर ने 8% नए पाठक जोड़े हैं। (स्रोत: एआईआर, मेन, यू+आर)। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार में भी दैनिक भास्कर ने अच्छी पाठक संख्या हासिल की है।
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 01:18 UTC